कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सरसैया घाट एवं बिठूर घाट का किया निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दृष्टिगत सरसैयाघाट एवं बिठूर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनी रहे। इसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाए और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा हेल्थ कैंप की स्थापना कराई जाए, साथ ही घाटों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी घाटों पर लगाई गई है, वे समय से अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें, अन्यथा अनुपस्थिति की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घाटों पर की गई सभी व्यवस्थाओं का फ्लैक्स बोर्ड लगाया जाए ताकि आमजन को जानकारी प्राप्त हो सके।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बिठूर घाट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बिठूर को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रमुख घाट पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया जाए तथा उसके संबंध में स्पष्ट सूचना फ्लैक्स/बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर / ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी और उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, और लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×