खाद्य विभाग टीम ने कई प्रतिष्ठानों में छापे मार भरे नमूने, जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला

कानपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य सेकंड संजय प्रताप सिंह के निर्देश से नवरात्रि के अवसर पर मिलावटी खाद एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण शुद्ध खाद पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कानपुर फूड विभाग टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित किये गए। जिसमें बड़ा चौराहा, आजाद नगर, जरीब चौकी, डिप्टी पडाव, विशाल मेगामार्ट दॅ मॉल से साबूदाना, मूंगफली, कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, दाल मखनी, आलू जीरा, जीरा राइस, सेंधा नमक, साबूदाना बड़ा, मूंगफली दाना आदि का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
वही PVR-INOX जो कि Z Square Mall  में स्थित है खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रेड के कई पैकेट पर पुरानी डेट को हटा कर नये स्टिकर पर नई डेट डाली गई थी। कुछ फ्रीज़ में एक्सपायर खाद्य पदार्थ बिक्री हेतु प्रदर्शित किए जा रहे थे। किचन में काकरोच टहल रहे थे। और भी कई अनियमिताएं पाई गई। मौके से पनीर, तन्दूरी स्प्रेड, सोयाबीन आयल के नमूने लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×