इस जगह पर पहुंचते ही ‘सुसाइड’ कर लेती है मिसाइल… वैज्ञानिक भी हैरान

जोन ऑफ साइलेंस के नाम से मशहूर मैक्सिको का चिहुआहुआ रेगिस्तान दुनिया की एक ऐसी जगह है, जहां कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम नहीं करती। जबकि इसके 25 मील दूर ही आबादी बसी हुई है, जहां नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अच्छे से काम करते हैं। इस रहस्यमयी जगह के बारे में पता लगने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

चिहुआहुआ रेगिस्तान एक बंजर इलाका है। वैज्ञानिक अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं कि इस जगह पर आते ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना क्यों बंद कर देते हैं।

इसके बारे में साल 1970 में पहली बार पता लगा था। एक अमेरिकी मिसाइल इस जगह पर पहुंचते ही क्रैश हो गई थी, जिसके बाद वैज्ञानिक इस जगह के बारे में पता करने पहुंचे।

टीम ने जब जांच की तो पता लगा कि इस इलाके में हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दम तोड़ देती है। टीवी सिग्‍नल, रेडियो सिग्‍नल, शॉर्ट वेव और सैटेलाइट सिग्‍नल कुछ काम नहीं करता।

जांच के बाद टीम ने यहां पर एक विशाल लैब बनाया। इसका नाम ‘द जोन’ रखा गया। मैक्सिको सरकार का तर्क था कि इससे इस जगह के रहस्य का पता लगाया जाएगा।

काफी शोध के बाद पता लगा कि इस जगह पर मैग्नेटिक गुण हैं। हालांकि, ये पता नहीं लग पाया कि चिहुआहुआ रेगिस्तान में मैग्नेटिक गुण क्यों हैं।

पता लगा है कि लाखों साल पहले यहां समुद्र हुआ करता था, जिसे ‘द सी ऑफ थीटिस’ कहा जाता है। अनुमान है कि उस वक्त ये जगह समुद्र का धरातल होगी।

स्थानीय लोग इस जगह पर किसी पारलौकिक शक्ति या एलियन की उपस्थिति का दावा करते हैं। उनका कहना है कि यहां के आसमान में अजीबोगरीब चमक नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×