3 अगस्त से शुरू होगा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का नया वेब पोर्टल, मेंटेनेंस अवधि में धैर्य रखें श्रमिक

कानपुर। अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र, कानपुर शमीम अख्तर ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रम विभाग के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड के नवीन वेब पोर्टल का शुभारंभ 3 अगस्त, 2026 को प्रस्तावित है। नए पोर्टल के शुभारंभ, डिजिटल डेटा माइग्रेशन तथा अन्य तकनीकी कार्यों के दृष्टिगत वर्तमान वेब पोर्टल को 27 जुलाई, 2026 से 3 अगस्त, 2026 तक आवश्यकतानुसार समय-समय पर मेंटेनेंस अथवा अस्थायी रूप से बंद रखा जा सकता है।
अपर श्रम आयुक्त ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान यदि पोर्टल कार्य न करे अथवा सर्वर डाउन मिले तो किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें तथा धैर्य बनाए रखें। इस अवधि में नए आवेदन, नवीनीकरण अथवा दस्तावेज अपलोड करने का प्रयास न करें।
उन्होंने बताया कि 3 अगस्त, 2026 को नवीन वेब पोर्टल के सुचारु रूप से प्रारंभ होने के बाद सभी श्रमिक अपने आवेदन, पंजीकरण, नवीनीकरण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य नए पोर्टल के माध्यम से सरल एवं सुगम तरीके से कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×