सदाबहार के फूल और पत्तियां में छुपा है डायबिटीज कंट्रोल करने का राज….. आइये जानते हैं कैसे करें डाइट में शामिल

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सही डाइट का मुख्य रोल होता है। अक्सर लोगों का मानना होता है कि सिर्फ मीठा खाने से शुगर बढ़ता है और यदि आप मीठा खाना छोड़ देते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ जाता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। भले ही मीठा खाने या न खाने से ब्लड शुगर लेवल पर इसका असर होता है, लेकिन यह डायबिटीज को मैनेज करने के लिए काफी नहीं होता है। बता दें कि ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में कई फल-फूल, सब्जियां और मसाले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन्हीं में से एक सदाबहार का फूल है। यह फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सदाबहार की पत्तियां और फूलों में एल्कलॉइड पाया जाता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसको डाइट में कैसे शामिल करना है और यह ब्लड शुगर लेवल को कैसे कंट्रोल करता है।

डायबिटीज कंट्रोल करेगा सदाबहार का फूल

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो सदाबहार यानी की कैथेरेन्थस रोजियस एक साधारण पौधा है। लेकिन यह साधारण सा पौधा ब्लड शुगर को बैलेंस करने में सहायता करता है। इसमें एल्कलॉइड्स इंसुलिन पाया जाता है, जो कि सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और इससे पेनक्रियाटिक सेल्स को प्रोटेक्शन मिलता है।

सदाबहार की फूल और पत्तियां सेल्स में ग्लूकोज पहुंचाने में सहायता करता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जोकि ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। वहीं इसके सेवन से इंसुलिन सीक्रेशन बढ़ता है। इनके सेवन से बीटा-पैंक्रियाद सेल्स से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और यह बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायता करता है और इससे खून भी साफ होता है।

सदाबहार के फूल और पत्तियों को डाइट में करें शामिल

बता दें कि खाली पेट सदाबहार के फूल की दो-तीन पत्तियों को चबाना चाहिए।

रोजाना सदाबहार की पत्तियों का 1-2 चम्मच जूस पिएं।

इसके अलावा आप 1-2 सदाबहार के फूल को पानी में उबालकर इसको दिन में 1 बार पिएं।

सदाबहार की पत्तियों का पाउडर दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

सदाबहार के फूल और पत्तियों को इस तरह से डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि इनका अधिक मात्रा में सेवन न करें, साथ ही सही डाइट पर भी ध्यान दें।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×