PM मोदी ने जिस दुकानदार से खरीदी थी झालमुड़ी, उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिल रही जान से मारने की धमकी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर रातों रात सोशल मीडिया स्टार बने दुकानदार को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसका दावा है कि उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आ रहे हैं।

झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू का आरोप है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल करके लोग उनकी दुकान को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। विक्रम साहू का कहना है कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार दिखा रहे थे। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में वो और उनका परिवार तनाव में है।

विक्रम के मुताबिक, कई बार लगातार फोन आते रहे और फोन की घंटी बजती रही, लेकिन उन्होंने कई कॉल उठाए ही नहीं। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। मुझे डराने की कोशिश की जा रही है। वे मुझसे पूछते हैं, ‘जिंदा हो या मर गए?’

विक्रम का कहना है कि धमकी भरे कॉल करने वालों ने उन्हें प्रधानमंत्री के साथ उनके ‘जुड़ाव’ को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन धमकियों का सिलसिला तभी से जारी है, जब से पीएम मोदी ने उनकी बनाई झालमुड़ी खाई थी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके थे। यहां उन्होंने विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी बड़े ही चाव से खाई। इसकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
39 दिनों में 70 बार चोरी, जेब-मोजे में छिपाते थे पैसे... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की पहली रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा अटैक, हथियारबंद हमलावरों ने 9 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना; शहबाज-मुनीर के छूटे पसीने! | छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा | मेरे ऊपर अनगिनत आरोप लगाए लेकिन मैंने मौन धारण कर लिया, समय आने पर जवाब दूंगा, मेरा जीवन खुली किताब... चढ़ावा चोरी पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement ×