साइकिल चलाने के कई फायदे हैं, लेकिन इन 5 लोगों को नहीं करनी चाहिए Cycling

साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह एक ऐसा व्यायाम भी है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है. यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है. लेकिन, साइकिल चलाने के कई फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए ये जोखिम भरा भी हो सकता है.

जी, हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. कुछ लोगों को साइकिल चलाने से फायदे की जगह नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है. इसमें कौन लोग शामिल हैं, यहां हम आपको इस लेख में बता रहे हैं.

मिर्गी का दौरा कभी भी आ सकता है. ऐसे में साइकिल चलाने से बचाना चाहिए क्योंकि दौरे के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरने और गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है.

दिल के मरीज

हृदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए अचानक से जोर लगाना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी है. हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को ध्यान में रखकर ही साइकिलिंग की शुरुआत करनी चाहिए.

अस्थमा के मरीज

साइकिल चलाना अस्थमा के रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इससे सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

हड्डियों में कमजोरी या चोट

हाल ही में किसी हड्डी में चोट लगी हो या गठिया जैसी बीमारी हो तो साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है. क्योंकि साइकिल चलाने से दर्द या चोट गंभीर हो सकता है.

गर्भावस्था

गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में साइकिल चलाना ठीक है लेकिन बाद के महीनों में सावधानी बरतें. संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही साइकिल चलाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×