जहां PM मोदी गए, वहां जाओ…मालदीव के बैन से भड़कते हुए इजरायल ने अपने नागरिकों को दे दी हिदायत

मालदीव ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसके लिए अब इजरायल उसे कभी नहीं छोड़ने वाला है। भारत के साथ पंगा लेने के बाद अब मालदीव इजरायल को आंख दिखा रहा है। तुर्किए के ड्रोन्स को अपने देश में शामिल करने के साथ ही मालदीव को लगा कि वो दुनिया के किसी भी देश को आंख दिखा सकता है। पहले उसने भारत को आंख दिखाई। फिर उसकी निगाहें इजरायल पर जा टिकी। लेकिन इजरायल ने भी भारत की तरह मालदीवको माकूल जवाब दिया। मोहम्मद मुइज्जू ने इजरायली नागरिकों के देश में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। गाजा में इजरायली हमले को लेकर मुस्लिम देशों में चलते विरोध के बीच अब मालदीव ने अपने तेवर दिखा रहा है। मालदीव के गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि कैबिनेट ने इजरायल पोर्ट पर मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए कानूनों में बदलाव का फैसला किया है।

मालदीव द्वारा इजरायली पासपोर्ट धारकों को देश में यात्रा करने से प्रतिबंधित करने के एक दिन बाद सोमवार को भारत में इजरायली दूतावास ने इजरायलियों के दौरे के लिए कई भारतीय समुद्र तटों का जिक्र किया है।  एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने पोस्ट किया कि चूंकि मालदीव अब इजरायलियों का स्वागत नहीं कर रहा है, यहां कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहां इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है और अत्यधिक आतिथ्य के साथ व्यवहार किया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा देखे गए स्थानों के आधार इजरायल की इन सिफारिशों को देखें। मुंबई में इजराइली महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनवरी के उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थी।

यह मालदीव के रविवार को इजरायली पासपोर्ट वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद आया है। मालदीव के होमलैंड सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली एहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस निर्णय की घोषणा की। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×