कानपुर डीएम पर है भरोसा – 435 किलोमीटर का सफर तय कर बागपत से कानपुर पहुँचा फरियादी

  • विश्वास की डोर बागपत से कानपुर नगर तक ले आई
कानपुर। सोमवार को जनता दर्शन में एक रोचक प्रसंग उस समय सामने आया, जब जनपद बागपत की तहसील बड़ौत के एक छोटे से गाँव से आए  राजकुमार ने कहा — “विश्वास की डोर मुझे बागपत से कानपुर तक ले आई। आप से ही समाधान की उम्मीद है” राजकुमार करीब छह महीने पहले बागपत में तत्कालीन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिले थे, जहाँ उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। लेकिन समाधान से पहले ही डीएम का स्थानांतरण जनपद कानपुर नगर हो गया।
इसके बाद भी राजकुमार को भरोसा था कि जो अफसर उनकी बात को इतनी संजीदगी से सुन सकता है, वह कहीं भी रहेगा, मदद जरूर करेगा। उसी विश्वास के सहारे उन्होंने 435 किलोमीटर का सफर तय किया और सोमवार को कानपुर के जनता दर्शन में पहुँचे। यहाँ भी जिलाधिकारी ने पहले की ही तरह उनकी बात गंभीरता से सुनी और बागपत के संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की तथा शीघ्र समाधान हेतु अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने राजकुमार को जलपान कराया और रेलवे स्टेशन तक पहुँचाने के लिए सरकारी वाहन की भी व्यवस्था की।
प्रकरण के विषय में राजकुमार ने बताया कि उन्हें डीएम साहब के निर्णयों और संवेदनशीलता पर पूरा विश्वास था। इसी विश्वास के सहारे वे लगभग छह महीने बाद कानपुर पहुंचे। यहां भी उन्होंने मुझे पूर्व की तरह गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×