शमी के पौधे में जरूर चढ़ाना चाहिए यह चीज, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों का उल्लेख मिलता है। इन पेड़-पौधों को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक शमी का पौधा है। मान्यता के अनुसार, घर में सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस पौधे को लगाने से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

बताया जाता है शमी के पौधे से जुड़े कुछ उपायों को करना लाभकारी सिद्ध होता है। उदाहरण के तौर पर शमी के पौधे में दूध डालने से कई ज्योतिषीय लाभ प्राप्त होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शमी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है।

शमी के पौधे में दूध डालना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शमी के पौधे में दूध डालना शुभ माना जाता है। इस पौधे की बेहद अच्छी ग्रोथ होती है। यह पौधा स्वस्थ बना रहता है। इसके बारे में ज्योतिषीय लाभ के बारे में बताया गया है। ज्योतिष के मुताबिक यदि घर में रखे शमी के पौधे में दूध डाला जाए, तो इससे सभी ग्रह शांत हो जाते हैं। लेकिन शमी के पौधे में दूध डालने की सही विधि का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्त हो सकती है।

शमी के पौधे में दूध डालने के फायदे

बता दें कि शमी के पौधे में कई देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं दूध का चंद्रमा से संबंध होता है। इसके साथ ही शमी के पौधे को शनिदेव, भगवान शिव और भगवान विष्णु का पौधा माना जाता है। इस पौधे में दूध डालने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर चंद्रदेव की कृपा बनी रहती है। शमी के पौधे में दूध डालने से ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रह दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं होने लग जाती हैं। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

शमी के पौधे में दूध डालने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही घर में नकारात्मकता का वास होता है। यदि आप कर्ज में डूबे हैं, तो इस उपाय को करने से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए शमी के पौधे में दूध जरूर डालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×