पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, घटना में प्रयुक्त कार, तीन देशी तमंचे और कारतूस आदि बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर की पुलिस बुधवार सुबह मोजर बेयर गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी सूचना मिली कि देवला गांव से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुछ बदमाश रेलवे लाइन के किनारे खड़े हैं और ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली को कहीं पर बेचने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में आकाश और धनवीर नामक दो बदमाश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इनके एक साथी पुष्पेंद्र को पकड़ लिया गया है जबकि इनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन देशी तमंचे, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×