अनियंत्रित बस गिरी नहर में, मौके से चालक फरार, कुढनी से श्रमिकों को लेकर अकबरपुर रनियां जा रही थी बस

कानपुर। गुरूवार की सुबह लगभग साढे आठ बजे श्रमिकों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने स्थानीय ग्रमीणों की सहयात से बचाव व राहत कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 श्रमिकों से भरी प्राईवेट बस बुढनी से श्रमिकों को लेकर अकबरपुर रनिया की ओ आ रही थी। बताया जाता है कि बस अचानक अनियंत्रित हो गयी और बिधनू नहर में जा गिरी। हादसे में समय बस में 20 श्रमिकों के अलावा चालकर मिलाकर कुद 21 लोग थे। हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गयी। सचूना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस में स्थानी ग्रामीणें की सहायता से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। संयुक्त प्रयासों के परिणम स्वरूप कुछ ही देर में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वही इस आपाधापी के बीचा बस चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश शुरू कर दी गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर उमाकांत यादव में बताया कि सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वही बताया कि नहर के आस-पास के क्षेत्र की सर्चिंग कराई जा रही है, जिससे किसी अन्य के फंसे होने की गुंजाईश न रह जाये साथ ही दुघर्टना की बाबत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल | न चर्चा, न बहस... विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल 2026, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित | ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद, अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का ऐलान | 'धैर्य की भी एक सीमा है,जब यह टूटेगी तो भागने की जगह नहीं...', पप्पू यादव के साधु भेष पर फूटा संतों का गुस्सा, कहा- ये यादव नहीं खान है
Advertisement ×