“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन डफरिन हॉस्पिटल में किया गया आयोजित

कानपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन डफरिन हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चियों की मां से केक कटवाकर 25 नवजात बच्चियों की मां को बेबी किट वितरित कर समाज में बेटियों के महत्व को उजागर किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आज बेटियां बेटों से बहुत आगे पहुंच चुकी है, और बेटियों में बहुत सारा टैलेंट भरा हुआ है तथा सरकार उसको उजागर करने में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है । आज बहुत सारी   लड़कियां फील्ड  में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 2050 तक जब इन बच्चियों का विवाह  होगा तब तक उन्हें दहेज देना नहीं बल्कि दहेज मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण दे रही है। आज बेटियां लड़कों से आगे बेहतर कार्य करते हुए अपना परचम फहरा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम  के माध्यम से बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया जाना है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और कन्या जन्म का स्वागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए कई योजनाएं  चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक अहम योजना है, जिसके तहत अब तक 23.10 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।  महिला एवं बाल विकास विभाग की कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत -बालिका के जन्म पर 5,000 रुपये व एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कक्षा 1 और 6 में प्रवेश पर 3,000-3,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये और 10वीं या 12वीं पास करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर 7,000 रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह, एक लाभार्थी को कुल 25,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उसकी शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरि दत्त नेगी, जिला प्रोवेशन अधिकारी जयदीप, मुख्य अधीक्षका डफरिन हॉस्पिटल समेत अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×