गीता नगर में सरकारी नालो के पानी से घरों में जल भराव

कानपुर। नगर निगम के द्वारा जगह-जगह अतिक्रमण एवं जल भराव से बचाव का अभियान चलाया जा रहा है कानपुर शहर की महापौर प्रमिला पांडे खुली जीप से पूरे शहर में अतिक्रमण एवं बंद पड़े नाली नालों को खुलवाने को लेकर मुहिम छेड चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ गीता नगर क्रॉसिंग मोहल्ला जल भराव की समस्या से जूझ रहा है क्षेत्रीय जनता ने जल भराव के हो जाने के कारण गले में भगवान राम की तस्वीर हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर दिया धीरे-धीरे क्षेत्रीय जनता एवं राहगीरों का जमावड़ा एकत्रित हो गया वरिष्ठ नागरिक हरिप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गीता नगर क्रॉसिंग मोहल्ले में कई घरों में सरकारी नाली नालो का दूषित पानी घरों के अंदर घुस रहा है।
कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई आसपास की दुकानों के चबूतरो की वजह से नाली नालो का मुंह ढका हुआ है जिसके कारण कर्मचारियों को भी  असुविधा का सामना करना पड़ता है आगे कहा की छेत्रीय जनता की मांग है कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या का समाधान किया जाए वरना हम लोग एकत्रित होकर अनशन पर बैठ जाएंगे। धरना प्रदर्शन में हरिप्रसाद कुशवाहा राजा दीक्षित बव्वन विनय करी चरण संजय दीक्षित सहित मोहल्ले के कई लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×