ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए ऐसे करें गिलोय का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि है। कई सालों से बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, कफ और कई बीमारियों को ठीक करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

आमतौर पर गिलोय का जूस, गिलोय की गोली और गिलोय के चूर्ण का सेवन करते हैं। यह सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। गिलोय के तने और पत्तों में खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गिलोय को किस तरह से फेस पर लगाया जाता है, जिससे त्वचा संबंधी सारी समस्या दूर हो जाएगी।

फेस क्लींजर

फेस को साफ करने और मेकअप को रिमूव करने के लिए अक्सर महिलाएं क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में मिलने वाले क्लींजर में कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं। जिसके कारण स्किन के खराब होने का डर भी बना रहता है। इसलिए मार्केट में मिलने वाले क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप गिलोय का क्लींजर घर पर तैयार कर सकते हैं। गिलोय का क्लींजर बनाने के लिए 3-4 पत्तों को पीस लें। गिलोय के 3-4 पत्तों में 1 आंवले का टुकड़ा डालकर ग्राइंड के फॉर्म में निकाल लें। इसको स्प्रे बोतल में गिलोय और आंवले का जूस डालकर स्टोर करें। अब आप अपने अनुसार गिलोय के क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस स्क्रब

फेस पर स्क्रब की तरह गिलोय के पत्तों और तनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। गिलोय का फेस स्क्रब बनाने के लिए 2 से 3 पत्ते लें। इन पत्तों के साथ छोटा सा तना लेकर मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। फिर इसमें शहद और गुलाब जल मिक्स कर लें। अब आप इसका फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको फेस पर अप्लाई करने से पहले पानी और फेस वॉश से चेहरा धो लें। इसके बाद गिलोय का स्क्रब लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस धो लें। इस स्क्रब को लगाने के बाद ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा मिलता है।

फेस पैक

स्क्रब के बाद फेस पैक का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कि स्किन के ओपन पोर्स को बंद किया जा सके। ऐसे में आप फेस पर गिलोय का फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। गिलोय का फेस पैक बनाने के लिए छोटे बाउल में 1 चम्मच गिलोय पाउडर लेकर उसमें 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चुटकी हल्दी डालकर मिक्स करें। इन चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद विटामिन ई कैप्सूल का जेल मिक्स करें। इसको फेस पर 15-20 मिनट लगाने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। सप्ताह में 2-3 बार इस फेसपैक को लगाने से त्वचा पर निखार लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×