आलोक रंजन को सांसद का टिकट मिलने पर चित्रांश समितियों में हर्ष की लहर

कानपुर। आज कृष्णा गेस्ट हाउस आजाद नगर कानपुर में कायस्थों की एक बड़ी सभा आयोजित हुई, जिसमे कानपुर की कई बड़ी समितियों के पदाधिकारियो ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
पूर्व विधायक और जनता के लोकप्रिय नेता सतीश निगम ने सभा की अध्यक्षता की। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन जी को राज्यसभा का टिकट मिलने पर सभी ने बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कायस्थ समितियों के पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक रंजन को राज्यसभा सांसद बनाये जाने से समस्त कायस्थ समाज अपने को सम्मानित महसूस कर रहा हैं। वक्ताओं ने कहा कि आलोक रंजन ने अति सफलता पूर्वक प्रदेश को चलाया अब अपनी पार्टी को और ऊचाइयों पर ले जाकर सफल बनायेगे।
कायस्थों का मान सम्मान बढ़ा हैं। सभा में लोगो ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा के आयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव थे। सभा का संचालन अतुल ने किया। सभा मे मुख्य रूप से केंद्रीय चित्रगुप्त समिति के सुधीर कुमार,वीरेंद्र श्रीवास्तव, चित्रांश सभा के अरुण श्रीवास्तव, कानपुर कायस्थमहा सभा से हर्ष माथुर,दीपक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ परिषद से ईश्वर चन्द, विष्णु प्रधान, चित्रांश क्लब के सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कायस्थ उत्थान समिति से अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक बड़ी संख्या में चित्रांश थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×