जब हो जाए गैस खत्म…. न हो आप परेशान… बिना चूल्हे के बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी

आजकल सुबह की शुरुआत चाय की खुशबू से कम और रसोई गैस खत्म होने की चिंता से ज्यादा हो रही है। मिडिल ईस्ट के तनाव और सप्लाई के कारण  हमारे किचन का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ दिया है। शहरों में गैस सिलेंडरों के लिए लगती कतारें बता रही हैं कि अब हमें अपनी आदतों में थोड़ा ‘स्मार्ट’ बदलाव करने की जरूरत है।

खासकर सुबह के नाश्ते के वक्त, जब समय कम हो और गैस बचाने की चुनौती बड़ी, तो ‘नो-कुकिंग ब्रेकफास्ट’ एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरते हैं। ये न सिर्फ आपका समय और गैस बचाते हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी कमाल के हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

स्प्राउट्स चाट बनाएं

प्रोटीन से भरपूर यह चाट सबसे सेहतमंद ऑप्शन है। अंकुरित मूंग या चने में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर मिक्स करें। हरा धनिया छिड़कें और परोसें।

दही चूड़ा खाएं

बिहार और यूपी का यह पारंपरिक नाश्ता मिनटों में तैयार होता है। पोहे यानी कि चूड़ा को धोकर साफ कर लें। इसमें ताजा दही, गुड़ या चीनी मिलाएं। ऊपर से कटे हुए केले या आम डालकर आनंद लें।

पीनट बटर बनाना सैंडविच 

मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह बेस्ट है।  ब्राउन ब्रेड की स्लाइस पर पीनट बटर लगाएं। उस पर केले के गोल टुकड़े रखें और थोड़ा शहद या दालचीनी पाउडर छिड़कें। दूसरा स्लाइस ऊपर रखें और खाएं।

क्रीमी फ्रूट सलाद 

ठंडी क्रीम या गाढ़े दही को फेंट लें। इसमें सेब, अंगूर, पपीता और अनार जैसे मनपसंद फल मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े सूखे मेवे डाल दें।

ककड़ी-टमाटर का ठंडा सूप 

अगर आपके पास मिक्सी चल रही है, तो खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और लहसुन को थोड़े से जैतून के तेल और सिरके के साथ ब्लेंड करें और फिर आप इसे पी सकते हैं।

पनीर सलाद सैंडविच बनाएं

कच्चे पनीर को मैश करें। इसमें मेयोनीज , काली मिर्च, नमक और बारीक कटी सब्जियां मिलाएं। इस ब्रेड स्लाइस के बीच भरकर सैंडविच तैयार करें।

मसाला मखाना या मुरमुरा 

मुरमुरा यानी कि लाई में कटी हुई प्याज, टमाटर, उबले आलू , मूंगफली, नमकीन और ढेर सारा नींबू का रस मिलाएं। इसे आप खा सकते हैं।

ओट्स स्मूदी बनाएं 

जार में दूध, इंस्टेंट ओट्स, एक केला और थोड़े से नट्स डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें। यह एक कंप्लीट मील है जो आपको लंबे समय तक भरा रखेगा।

चीले जैसी ओट्स भेल 

रोस्टेड ओट्स में बारीक कटा खीरा, टमाटर और पुदीने की चटनी मिलाएं। इसे नमकीन सेव के साथ गार्निश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×