आलू मंडी चकरपुर के अध्यक्ष बने पंकज कुशवाहा

कानपुर। आज उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आलू मंडी चकरपुर समिति का चुनाव 50 वर्षो में पहली सम्पन्न हुआ। जिसमें आलू मंडी चकरपुर के व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर कराये गये। आलू मंडी चकरपुर समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नंद किशोर कनौजिया को 137 वोटों से हरा दिया। आलू मंडी चकरपुर के चुनाव में कुल 545 वोट थे। जिसमे कुल 533 वोट पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी पंकज कुशवाहा को 335 वोट मिले। महामंत्री पद मुरली जी एवं कोषाध्यक्ष पद पर विपुल गुप्ता ने जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर जीते पंकज कुशवाहा ने बताया कि मंडी परिसर में पानी, बिजली, सफाई, शौचालय एवं जलभराव की समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मंडी परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। माल की आवक, खरीददार बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। दुकानों की मरम्मत और रंगरोगन का कार्य भी समिति के द्वारा कराया जाएगा। मंडी परिसर में बृक्षारोपण कार्यक्रम आलू मंडी चकरपुर समिति के द्वारा प्रमुखता से कराया जाएगा। आढ़ती भाइयों की सभी तरह की समस्याओं और पार्किंग की व्यवस्था भी प्राथमिकता से किया जाएगा।जितेंद्र शाक्य, सुभाष दुबे, राज कुशवाहा, गोपालजी, लालू, संजय, राजीव द्विवेदी, पूतु शाक्य आदि व्यापारियों ने पंकज कुशवाहा की अध्यक्ष पद पर जीत की शुभकामनाएं दी। व्यापारियों ने फूल मालाओं से पंकज कुशवाहा का स्वागत किया। मिठाई खिलाकर व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×