एक शख्स निकला 40 महिलाओं का पति, जनगणना में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के अरवल जिले में जातीय जनगणना करने के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां करीब 40 महिलाओं का एक ही पति है. जनगणना के दौरान खुलासा हुआ है कि 40 महिलाओं ने एक ही शख्स को अपना पति बताया है और अपने पति का नाम ‘रूपचंद’ लिखवाया है. मामला अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में रेड लाइट एरिया का है.

यह मामला, बिहार के अरवल जिले के अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में रेड लाइट एरिया का है, जहां रहने वाली महिलाओं ने रूपचंद को अपना पति बताया है. यहां रहने वाली महिलाएं शादी-विवाह के अवसर पर नाच-गाकर अपना गुजारा करती हैं. जब जनगणना करने वाले कर्मचारी इस इलाके में पहुंचे तो यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया.

रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाएं रूपचंद को ही सबकुछ मानती हैं. रेड लाइट इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को अपना सब कुछ माना है. रूपचंद कौन है और कहां है? इसके बारे में कोई नहीं जानता है. जातीय जनगणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया.

राजीव रंजन राकेश ने बताया कि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है. करीब 2 दर्जन से अधिक महिलाओं में किसी का पति, किसी का पिता तो किसी का पुत्र रूपचंद है. रूपचंद की जाति आधार कार्ड में नट है और इस आधार पर जनगणना में इन परिवारों को 97 नंबर कोड दिया गया है, जो नट जाति के लिए निर्धारित की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×