जिलाधिकारी द्वारा तालाब के जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का निरीक्षण किया गया

कानपुर, जिलाधिकारी विशाख जी एवं नगर आयुक्त  शिशरणप्पा जी0एन0 द्वारा संयुक्त रूप से आज झकरकटी बस अड्डे के पास स्थित तालाब के विकास व सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के उपरान्त तालाब के जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न आवश्यक निर्देश दिए मुख्य अभियंता नगर निगम को निर्देशित किया गया कि तालाब के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यीकरण  कराये जाने के संबंध में बेसिक प्लान/कार्ययोजना एक सप्ताह में तैयार करना सुनिश्चित करें। तालाब में कराए जाने वाले कार्य के संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक, रोडवेज एवं मैट्रो के संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए कराए जाने वाले  कार्याे की  रूप रेखा तैयार करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान मो0 यासीन खॉ, सिंचाई विभाग, राकेश कुमार अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, मनीश कुमार अवस्थानी मुख्य अभियन्ता नगर निगम, विनय प्रताप सिंह जोनल अभियन्ता, डा0 वी0के0 सिंह उद्यान अधीक्षक,अरविन्द यादव जोनल स्व0अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×