टीचर ने कॉपी पर 30 बार लिखवाया – कल मैं अपनी फीस लाना नहीं भूलूंगा, मच गया बवाल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कथित तौर पर स्कूल फीस नहीं चुकाने पर एक शिक्षिका द्वारा कुछ छात्रों को दंडित किए जाने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. आश्चर्य की बात यह है कि टीचर ने छात्रों को अपनी नोटबुक में कुछ ऐसा लिखने को कहा जिससे बवाल मच गया. फीस ना लाने के चलते एक बार नहीं बल्कि 30 बार ऐसा लिखने को कहा गया.

जानकारी के मुताबिक यहां के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा की शिक्षिका ने छात्रों को अपनी नोटबुक में 30 बार यह लिखने को कहा कि ‘कल मैं अपनी स्कूल फीस लाना नहीं भूलूंगा/भूलूंगी.’ शिक्षिका ने छात्रों को जो लिखने के लिए कहा था उसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित होने के बाद कुछ अभिभावकों ने प्रदर्शन शुरू किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक ठाणे नगर निगम ने निगम आयुक्त अभिजीत भांगर ने शिक्षा अधिकारी को स्कूल का दौरा करने तथा मामले में जांच करने का आदेश दिया है. बताया गया कि शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू की जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षा विभाग ने स्कूल को शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई का निर्देश दिया था.

यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया कि ऐसी बातें दोबारा नहीं हों, इसके लिए स्कूल को चेतावनी भी दी गई. स्कूल मामले में जांच कर रहा है और शिक्षा विभाग इस पर नजर रखे हुए है. भांगर ने कहा कि इस तरह से छात्रों पर दबाव बनाना गलत है. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत ऐसे माहौल पैदा करने पर प्रतिबंध है जिनसे कि छात्रों को मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×