पाण्डु नगर बीमा अस्पताल हो रही समस्याओं का निस्तारण किया 

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिल्ली जाकर,  श्रम एंव रोजगार मंत्री,भूपेन्द्र यादव से भेंट उपरान्त, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पाण्डु नगर, कानपुर में, अर्धनिर्मित संरचना को, पूरा करके, सुपर स्पेशलिटी उपचार सेवायें, लाभार्थियों को प्रदान करने एवं वहां के कर्मचारीयों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में, मांग पत्र दिया था। विधायक  ने मंत्री  से कहा कि,मेरे निवार्चन क्षेत्र के उक्त चिकित्सालय का संचालन वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है  मेसर्स एन.बी.सी.बी. द्वारा डेन्टल काॅलेज निर्माण परियोजना के अन्तर्गत,उक्त चिकित्सालय के कुछ हिस्से का निर्माण कार्य किया गया। किन्तु डेन्टल काॅलेज परियोजना का काम बंद होने से, अस्पताल में डेन्टल काॅलेज निर्माण के लिये अर्ध-निर्मित संरचना सहित मंहगे उपकरण जैसे- डीजल जनरेटर सेट, इलेक्ट्रिकल पैनल इत्यादि,बहुत लम्बे समय से अनुपयोगी पड़े हैं। अस्पताल की आधुनिकी करण परियोजना में भी चिकित्सालय के कुछ हिस्से के निर्माणाधीन होने के चलते, अस्पताल के लिये स्वीकृत, 312 शैय्याओं में से, 100 शैय्याओं का ही, उपयोग हो रहा है। और आपरेशन थिएटर, पैथोलाजी, एक्सरे इत्यादि जैसी सुविधाओं के लिये अस्थाई तौर पर अलग कमरों में व्यवस्था की गयी है। इस प्रकार चिकित्सालय की, 40 प्रतिशत क्षमता उपयोग में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×