‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह का आयोजन 21 जनवरी को….

भारतीय फिल्म जगत की प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी ‘आई ईव एरा’ मायानगरी मुंबई स्थित अथर्वा कॉलेज परिसर में 21 जनवरी को ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह के 17वें संस्करण का आयोजन करेगी। इस आशय की जानकारी ‘आई ईव एरा’ कम्पनी के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक ने दी। उन्होंने ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह की रूपरेखा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि फिलवक्त अवार्ड शो को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। यह एक निष्पक्ष अवॉर्ड शो है, जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म निर्माण से  जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। फिल्मों का चयन से लेकर सबों के योगदान को सूचिबद्ध किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस अवॉर्ड शो की शाम को खास बनाने के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा समारोह का मुख्य आकर्षण होगा, भोजपुरी सिने दुनिया के नामचीन कलाकारों के द्वारा किये जाने वाले एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस, जिसमें लगने वाले लटके झटके और ठुमके इस अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने वाले होंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×