मच्छर काटने के बाद होती है खुजली और जलन? तो आसान घरेलू उपाय आएंगे आपके काम .

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. हम में से कुछ लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, अगर उनको मॉसक्विटो बाइट हो जाए, तो त्वचा में खुजली और जलन का अहसास होने लगता है. कई बार मच्छर काटने से जख्म या घाव जैसा अहसास होने लगता है. अगर इचिंग और इरिटेशन से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो किचन की चीजों का इस्तेमाल करके कुछ आसान उपाय कर सकते हैं.

शहद एक बेहद पौष्टिक आहार है, ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें  एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है. अगर मच्छर काटने वाली जगह पर शहद लगाएंगे जो जल्द आराम मिलेगा.

स्किन के लिए एलोवेरा को किसी औषधि से कम नहीं है, खुजली और सूजन वाली जगह पर पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक महसूस होती है और जलन खत्म होने लगती है.मच्छर काटने के बाद अगर खुजली और जलन शांत न हो पाए तो लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें लहसुन में एंटीवायरल गुण होते हैं. इसको पीसकर पेस्ट बना लें और खुजली वाले एरिया में लगाएं.

भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है, इसके पत्ते काफी गुनकारी होती है, इससे पीसकर एफेक्टेड एरियाज में लगा लेने से जल्द आराम मिल जाता है.

मच्छर काटने पर प्रभावित स्किन में ठंडक की काफी जरूरत होती है, इसके लिए आप स्किन पर थोड़ी देर के लिए आइस क्यूब रगड़ लें, ये राहत पाने का काफी कारगर तरीका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×