मिट्टी के बर्तन में दही जमाना क्यों है फायदेमंद? वजह जानेंगे तो भूल जाएं स्टील यूज करना

दही का स्वाद हम सभी को आकर्षित करता है, यही वजह कि कि हम हर मील के साथ इसे खाना पसंद करते हैं, साथ ही कई तरह की रेसेपीज में भी शामिल करना नहीं भूलते. दही के बेशुमार फायदे है, ये हमारे पेट को ठंडा रखता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो हड्डियों और दातों को मजबूती देते है. लेकिन आप दही मिट्टी के बर्तन में जमाते हैं या स्टील की कटोरी यूज करना पसंद करते हैं.

पुराने जमाने में हमारे घरों में मिट्टी के बर्तन में ही दही जमाया जाता था, लेकिन बदलते दौर में स्टील के बर्तन ने इसकी जगह ले ली. अब तो काफी लोग घर में भी दही जमाने की जहमत नहीं उठाते, बल्कि बाजार से खरीद लाते हैं. आइए जानते हैं कि अगर आप मिट्टी के बर्तन में दही जमाएंगे तो क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

1. दही जल्दी जमता है
गर्मी में दही आसानी से और काफी स्पीड में जमता है, लेकिन सर्दी के मौसम में ऐसा देर से होता है क्योंकि इसके लिए एक खास टेम्प्रेचर की जरूरत होती है. अगर आप मिट्टी के बर्तन में दही जमाएंगे तो ये दही को इन्सुलेट होगी और विंटर सीजन में भी ये जल्दी जमेगा.

2. दही गाढ़ा जमता है
मिट्टी के बर्तन में दही जमाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे दही गाढ़ा जमाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि क्ले से बने पॉट पानी को सोख लेते हैं जिससे दही में गाढ़ापन आने लगता है. इसके उलट अगर आप स्टील या एल्यूमीनियम की कटोरी में दही जमाते हैं तो ऐसा नहीं हो पाता.

3. नेचुरल मिनरल्स हासिल होंगे
अगर आप स्टील या एल्यूमीनियम की जगह मिट्टी के बर्तन में दही जमाएंगे तो शरीर के नेचुरल मिनरल्स हासिल होंगे जिसमें आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम शामिल हैं.

4. मिट्टी का फ्लेवर मिलेगा
आपने अक्सर गौर किया होगा कि दही को जब भी मिट्टी के बर्तन में जमाया जाता है तो इसमें मिट्टी की सौंधी सी खुशबू आने लगती है, जिससे दही का टेस्ट और भी बेहतर हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×