रोग एवं भय का नाश करने वाले भगवान धन्वंतरि महायज्ञ में दी गई सैकड़ो आहुतियां

कानपुर। धनवंतरी सेवा समिति द्वारा भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव धनतेरस (राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस) के पावन अवसर पर भगवान धन्वंतरि महायज्ञ मलिक गेस्ट हाउस रामादेवी में दिनांक 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार आयोजित किया गया जिसमें रोग एवं भय का नाश करने वाले भगवान धन्वंतरि महायज्ञ में सैकड़ो आहुतियां दी गई। विदित हो कि धन्वंतरी भगवान का जन्मोत्सव को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। जिससे सारे लोगों का कल्याण हुआ था। आज भारत के आयुर्वेद एवं योग को पूरा विश्व मना रहा है।
इसके अतिरिक्त  इस कार्यक्रम मे औषधिय जड़ी बूटी  की प्रदर्शनी लगायी गयी,होम्योपैथिक की मुख्य चिकित्साधिकारी डा मंजू चौरसिया के नेतृत्व में परामर्श केंद्र की सुविधा का लाभ भी काफी संख्या में लोगों  ने प्राप्त किया। महायज्ञ कार्यक्रम का उदघाटन स्वामी अरुण चैतन्यपुरी जी महाराज एवं स्वामी अभ्यानंद जी तथा मुख्य अथिति बृजेश कटियार के साथ अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक, महासचिव अमित श्रीवास्तव, विशेष आमंत्रित आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल एवं श्री मती सीमा अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शामिल अन्य प्रमुख लोगों में संयोजक अरुण शर्मा, मनोज सेंगर, डा सुरेश चंद्र गुप्ता, सुशील प्रधान, नीलम श्रीवास्तव,  अनीता मलिक कविता मिश्रा एवं उनकी टीम, योगेश ठाकुर, सौरभ महाना, नवीन गुप्ता, पवन गुप्ता, जे पी शर्मा, सौरभ मिश्रा, रवि तिवारी, राम प्रकाश कुशवाहा, दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव, अरविंद दीक्षित आदि गणमान्य लोगों सहित आयुर्वेदिक औषधि निर्माता  एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×