विधायक सुरेन्द मैथानी के नेत्रत्व में आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा

कानपुर। देश की आजादी अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क से किया गया। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द मैथानी के नेत्रत्व में   तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा मे विकलांग एसोसिएशन के कार्यकर्ता भी शामिल हुये। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा कि तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली से आम जनमानस को प्रेरणा मिलती है। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव जश्न पूर्वक उत्साह से मनाना चाहिए  रैली शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क, गल्ला मंडी चौराहा होते हुए विजय नगर में समाप्त हुई।
विकलांग एसोसिएशन के  अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि  जिन शहीदों की वजह से हम सभी को आजादी मिली है हम उनको श्रद्धांजलि देकर नमन करते हैं। जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ हम उनका बलिदान कभी नहीं भुला सकते। हमें उनकी वजह से ही 76 वर्षो से आजादी का जश्न मनाने का अवसर मिल रहा है। रैली में  वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अशोक कुमार, भाजपा नेता शैलेन्द्र दीक्षित, अरविन्द सिंह, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, जौहर अली,विजय कुमार कुशवाहा, दिनेश यादव, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे|प्रमुख रूप से बार महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव हेमंत तिवारी शरद शुक्ला सर्विंद यादव पवन अवस्थी रविंद्र भूषण सिंह मधुर साहू सचिन अवस्थी वंदना सोलंकी अविनाश कुशवाहा कंचन गुप्ता शिवम गंगवार मो तौहीद आयुष शुक्ला नरेश मिश्र संजीव कपूर अशोक श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×