शादी के 7 दिन बाद पिक्चर दिखाने ले गया पति..इंटरवल में फरार हुई पत्नी, पुलिस को बताया अजीब कारण!

किसी भी इंसान के लिए उसकी शादी उसकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होती है लेकिन सोचिए कि कोई कपल अपना हनीमून मनाने के दौरान पिक्चर देखने गया हो और पिक्चर के इंटरवल से ही दूसरा पार्टनर फरार हो जाए तो यह बहुत ही हैरान करने वाली बात होगी. ऐसा ही एक मामला जयपुर से सामने आया है, जहां शादी के सात दिन बाद पति पत्नी साथ में पिक्चर देखने गए. लेकिन इंटरवल के दौरान ही दुल्हन फरार हो गई और दूल्हा पूरे सिनेमा हाल में उसको ढूंढता रह गया.

दरअसल, यह घटना राजस्थान के जयपुर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीकर के रहने वाले एक युवक की शादी घटना के सात दिन पहले वहीं की रहने वाली महिला से हुई. वे दोनों अपना हनीमून मनाने जयपुर पहुंचे हुए थे. इसी हनीमून के दौरान ही उन्होंने जयपुर के आदर्शनगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल में मूवी देखने का फैसला किया था. दोनों ने दोपहर 12 से 3 बजे की फिल्म टिकट बुक की और मूवी देखने चले गए. इसी दौरान एकदम से वक्त और जज्बात बदल गए.

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी बीच थियेटर से फरार हुई विवाहित जयपुर के शाहपुरा थाने पहुंच गई. उसने पुलिस को बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है. और इसी के चलते वह थियेटर से निकलकर भाग गई. दुल्हन के थाने पहुंचने के बाद शाहपुरा पुलिस ने आदर्शनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल अब मामला दोनों परिवार तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवार दुल्हन को समझाने में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×