सड़क हादसे में बाल-बाल बचे अखिलेश यादव, हरदोई में काफिले की 6 गाड़ियां टकराईं

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में एक बड़ा हादसा हो गया. एक के बाद एक 6 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई. जिससे 6 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. इसके बाद गाड़ियों को रोड के किनारे हटवाया और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया. काफिले में अखिलेश यादव की कार सबसे आगे चल रही थी इसलिए उनकी गाड़ी में कुछ नहीं हुआ. वह एकदम सुरक्षित हैं.

एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. सपा कार्यकर्ताओं का भी अस्पताल के बाहर जमावड़ा लगा हुआ है.

घटना के बाद लगा भीषण जाम

गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद मल्लावा की फरहद नहर रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण जाम लग गया. जिससे कि यातायात एकदम से बंद हो गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सबसे पहले घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद एक-एक कर गाड़ियों को रोड के किनारे हटाया गया. इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. दाेनाे तरफ का यातायात बंद हाेने से लाेगाें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×