सपा सांसद ने CM योगी को दी धमकी, प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन पर भड़के

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है. शफीकुर्ररहमान बर्क उमेश पाल हत्याकांड के मामले में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर भड़क गए हैं. सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने कहा कि यह एक्शन नहीं, जुल्म है. योगी सरकार मुस्लिमों को निशाना बनाकर जुल्म कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देते हुए बर्क ने कहा कि सीएम योगी अगर कभी सीएम के ओहदे पर ना रहे तो वह भी जद में आ सकते हैं.

सपा सांसद बर्क का विवादित बयान

सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने कहा कि ये एक्शन नहीं है बल्कि जुल्म है. खासतौर से ये जुल्म मुसलमानों के साथ किया जा रहा है. इन्होंने एक जुमला कहा था कि माफिया को मिटा दूंगा. लेकिन मिटाने के बजाय आप सरकार के निजाम को मजबूत कीजिए. कानून को मजबूत कीजिए. कानून के हिसाब से काम क्यों नहीं हो रहा है? जबकि इस देश में डेमोक्रेसी है. इसके बावजूद बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. बुलडोजर से क्या मतलब है, क्या इससे पूरी दुनिया को मिटा दोगे.

बुलडोजर एक्शन पर कही ये बात

शफीकुर्ररहमान बर्क ने आगे कहा कि मैं सरकार की इस कार्रवाई को ठीक नहीं मानता हूं. हमारे पास कानून मौजूद है. कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. कानून के अनुसार जो सजा बनती है वह दोषियों को दिलाई जानी चाहिए. बुलडोजर की कार्रवाई सही नहीं है, यह जुल्म है.

आरोपियों के सिर पर इनाम घोषित

गौरतलब है कि हाल ही में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ केस में गवाह उमेश पाल के हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसी मामले में सरकार ने एक्शन लिया है. आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है. इसके अलावा फरार आरोपियों के सिर पर इनाम भी रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×