सरे राह बाइक स्टंट दिखाना युवक को पडा भारी


# सैकडों लोगों की भीड के बीच गंगा बैराज पर युवक ने दिखाया अपना बाईक स्टंट
# वीडियों वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

कानपुर नगर, कानपुर नवाबगंज स्थित गंगा बैराज जहां शहर के लोगों के लिए घूमन-फिरने का एक प्रमुख स्थान बन चुका है तो वहीं यहां पर युवकों की बाईक ड्राइंविग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों की माने तो आये दिन यहां युवक ग्रुप में आते है और बाईक स्टंट करते है, जिससे यहंा घूमने अपने वाले लोगो विशेष रूप से परिवार के साथ आने वालो को काफी असहजता महसूस होती है।
बतातें चले कि गंगा बैराज कानपुर में एक प्रमुख स्पाॅट बन चुका है और शहरवासी समय मिलते ही यहां खुली हवा में सैर-सपाटा के लिए आते है। इसके साथ ही यहां शहर से अपने वाले युवकों की संख्या भी अधिक है और वह अपनी बाईक के साथ जमकर सडक पर ही स्टंट करते है जो खतरनाक तो है ही साथ ही यदि कोई हादसा होजाता है तो इससे जान का भी खतरा है। आये दिन लडकों का ग्रुप यहां स्टंट करते देखा जा सकता है। इसी प्रकार 26 जनवरी को भी यहां एक युवक अपनी बाइक से स्टंट कर रहा था, जिसका विडियों सोश मीडिया में वायरल हो गया। मजे की बात तो यह है कि कुछ ही दूरी पर पुलिस चैकी होने के बाद भी यहां आये दिन युवक ऐसे करतब करते देखे जा सकते है। वीडियों वायरल होने के साथ ही पुलिस हरकत में आये और कार्यक्रवाी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। नवाबगंज थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि उन्हे सूचना मिली कि गंगा बैराज पर कुछ युवकों द्वारा मोटरबाईक से स्टंट किया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की कार्यवाई में 20 वर्षीय तारिक पुत्र मुन्ना, बाजपेई नगर, थाना जाजमऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही आरोपी युवक की बाइ्र संख्या यूपी-32 एलडी-7645 प-सर को सीज कर युवक के विरूद्ध धारा 151 की कार्यवाही की जा रही है। यह तो वह घटना है जिसपर पुलिस ने कार्यवाही की लेकिन गंगा बैराज पर लगातार इस प्रकार का युवकों द्वारा बाईक स्ंटट किया जाता है और कई बार हादसे भी हो चुके है लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस निर्णय नही लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×