सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहर! अमूल के रैपर में नकली घी-बटर बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह अमूल जैसी ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और पैकिंग में सस्ती और कम गुणवत्ता वाली कंपनियों के मक्खन-घी शहर और आसपास के कस्बों में बेचता था. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के 6 अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस को आरोपियों के पास से 65 लाख का मक्खन नामी ब्रांड के रैपर और नकली घी-मक्खन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है.

संजय, राजकुमार, आसिफ, साजिद और दीपक ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में लपेटकर नकली और सब्सटैंडर्ड मक्खन की सप्लाई कर रहे थे. इस गिरोह को संजय और राजकुमार चला रहे थे. इस मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. डीसीपी नोएडा सेंट्रल रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़े हुए मक्खन का सैंपल जांच के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

  • घी शुद्ध है या नहीं, यह पता करने के लिए उसमें 4 या 5 बूंद आयोडीन की मिलाएं. अगर घी का रंग नीला हो जाए तो वह मिलावटी है या फिर उसमें आलू मिलाया गया है.
  • दूसरा रास्ता है कि एक चम्मच घी किसी बर्तन में निकाल लें. इसके बाद पर थोड़ा हायड्रोक्लोरिक एसिड और 1 पिंच चीनी डालकर मिक्स कर लें. अगर इसका रंग लाल पड़ जाए तो इसमें मिलावट की गई है.
  • तीसरा तरीका है कि थोड़ा सा घी हाथों की हथेलियों में लेकर रब करें और सूंघें. अगर कुछ देर बाद स्मेल आनी बंद हो जाए तो मतलब है कि घी प्योर नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×