आपके मुंह में पानी ला देगी ब्रेड से बनी ये लजीज डिश, लोहड़ी बनाकर करें एंजॉय

ब्रेड एक ऐसा फूड आइटम है जिसको नाश्ते और स्नैक में खाया जाता है। इसलिए ब्रेड की मदद से बनी आपको ढेरों डिशेज जैसे- सैंडविच, रोल, ब्रेड पकौड़ा, रस्क या फिर गार्लिक ब्रेड आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने मिल्क ब्रेड का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मिल्क ब्रेड बनाने की विधि लेकर आए हैं।

ये दूध और ब्रेड से बनाया गया एक बहुत ही टेस्टी और लजीज डेजर्ट है। इसका स्वाद बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। इसको बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार भी किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं मिल्क ब्रेड बनाने की विधि-

मिल्क ब्रेड बनाने की आवश्यक सामग्री-

2 ब्रेड
2 कप दूध
1-1/2 चम्मच बटर
चीनी स्वादानुसार
1-1/2 कस्टर्ड पाउडर
1 चम्मच टूटी-फ्रूटी
3-4 पत्ते पुदीना

मिल्क ब्रेड कैसे बनाएं?

मिल्क ब्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में एक से डेढ़ चम्मच बटर डालकर पिघलाएं।
फिर आप इस गर्म पैन पर 2 ब्रेड को रखकर दोनों तरफ से सेंक लें।
इसके बाद आप इन दोनों ब्रेड्स को एक ऊपर एक रख दें।
फिर आप इनके ऊपर एक कप दूध डालें और अच्छी तरह से भिगो दें।
इसके बाद आप इसको कम से कम 5-6 मिनट तक पकाएं।
फिर आप इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद आप एक बाउल में डेढ़ चम्मच कस्टर्ड पाउडर और 3/4 कप दूध डालें।
फिर आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर ब्रेड वाले पैन में डाल दें।
इसके बाद आप इस मिक्चर को दूध के गाढ़ा होने तक पका लें।
अब आपकी स्वादिष्ट मिल्क ब्रेड बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको एक प्लेट में निकालें और टूटी-फ्रूटी और पुदीना के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×