इस बड़े राज्य में लागू होने जा रही समान नागरिक संहिता, BJP ने दिए ये 2 बड़े सुझाव; कांग्रेस रही दूर

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. राज्य की पुष्कर धामी सरकार की ओर से इस मुद्दे पर गठित कमेटी ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है. समिति ने आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों और आयोगों के अध्यक्षों से भी यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में सुझाव मांगे लेकिन कांग्रेस ने इस पूरी कवायद से किनारा कर लिया. माना जा रहा है कि यह कमेटी जून महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को जमा करवा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने कमेटी को 2 अहम सुझाव दिए हैं. पहला सुझाव ये है कि समलैंगिकता और लिव इन रिलेशन को किसी भी तरीके से मान्यता नहीं मिलनी चाहिए. पार्टी का कहना है कि ये दोनों ही विषय ऐसे हैं, जो भारतीय संस्कृति परिवेश के मुताबिक नहीं है और समाज की विकृतियां है. लिहाजा इन दोनों विषयों को किसी भी सूरत में मान्यता नहीं मिलनी चाहिए बल्कि इन कुरीतियों को दूर किया जाना चाहिए.

बीजेपी ने दूसरा सुझाव यह दिया है कि महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए. जिससे संपत्ति मामलों में महिला-पुरुष के भेद को दूर किया जा सके. इसके साथ ही प्रत्येक विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किए जाने की मांग भी उठाई गई. वहीं कांग्रेस ने इस कमेटी को कोई भी सुझाव देना गवारा नहीं किया.

कांग्रेस के  कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है. वह उन विषयों पर सुझाव मांग रही है, यूसीसी की विषय सूची में ही नहीं है. जिन दोनों ही विषयों को बीजेपी उठा रही है, वे अभी न्यायालय में विचाराधीन है. इसलिए उन पर अभी कोई कानून नहीं बन सकता. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से कमेटी से कुछ विषयों पर जानकारी मांगी गई थी, जो कि उपलब्ध नहीं कराई गई. इसीलिए कांग्रेस ने समिति को सुझाव नहीं दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×