एक व्यक्ति के अंगदान से 7 लोगो का जीवन बचाया जा सकता है- मनोज सेंगर

कानपुर। जीवन मे अपने लिए तो हर लोग जीवन जीते है जो जीवन दूसरो के लिये जिया जाये उसका एक अपना आनन्द होता है।
ऐसी सोच रखने वाले युग दघीचि देहदान प्रमुख व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक मनोज सेगर की है। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान कही, उन्होने सरकार ने अंगदान और अंगदान प्रत्यारोपण के नियमो के बदलाव को सराहते हुये कहा है कि नई पीढ़ी को इसकी उपयोगिता समझ मे आ जायेगी, अंगदान विषय अब स्कूलो मे पढाया जायेगा, विघालयो मे जाकर
कार्यशालाए व गोष्ठी कर जागरूक किया जायेगा। एक व्यक्ति के अंगदान से 7 लोगो की जिदगी को बचाया जा सकता है।
सह संयोजक माघुवी सेगर का कहना है कि डाइविंग लाइसेंस के साथ अंगदान का फार्म भी भरवाने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई है।
अभी तक 2400 लोगो ने अंगदान का संकल्प भरा है। इस बाबत एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा, सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिंह यादव, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार, सनी जायसवाल, आदित्य सिंह यादव ने कहा कि मनोज सेंगर व माघुवी सेंगर लगातार सराहनीय कार्य कर रहे है।
हमारी टीम भी अब अंगदान का संकल्प पत्र भरने का भी कार्य करेगी व आमजनमानस को जागरूक कर इस पर नवयुवको को जोड़ने की कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×