एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने विधायक इरफान पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

कानपुर नगर, समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी तथा उनके साथियों और सहयोगियों के परेशानियां लगतार बढती ही जा रही है, सपा विधायक के लगातार कई कारनामे सामने आते जा रहे है। इसी क्रम में अहिरंवा, शिव शंकरपुरम चकेरी निवासिनी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की विधवा पत्नी ने अब सपा विधायक तथा उनके साथियों पर जबरन अपनी पैतिृक जमीन पर कब्जा करने का अरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई और इस मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कैंट को जांचकर कार्यवाई के आदेश दिए गये हैै।
बतादें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ गेंगस्टर मामले में मुकदमा दर्ज है और एक चकेरी अहिरवां की रहने वाली रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नि सरिता सिंह ने भी सपा विधायक पर अपनी फैक्ट्री पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सरिता का कहना है कि कुछ साल पहले उनके पति जो एयरफोर्स मं तैनात थे, उनकी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी। डिप्टी पडाव रेलवे लाइन के पास उनकी पैतृक जमीन है, जिसमें 1477 गज में चूना फैक्ट्री थी, जिनपर उनका कब्जा था लेकिन 2021 में सपा विधायक इफान ने अपने सहयोगी पार्टनर अंकित जैन व अन्य साथियों के साथ मिलकर जबरन उनकी फैक्ट्री का ताला तोडकर कब्जा कर लिया और विरोध पर पूरे परिवार को गायब कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी चकेरी अमरनाथ को जांच कर कार्यवाई के आदेश दिऐ है।

इससे पहले इरान सोंलकी के खिलाफ पहले से दर्ज गैंगस्टर मामले में मंगलवार को आरोपितों की संपतित्यों को जब्त करने की कार्यवाई शुरू करनी थी बीते वर्ष 26 दिसम्बर को कमिश्नरेट पुलिस ने उनपर गेंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमं विधायक के भाई रिजवान सोलंकी, हिस्ट्रीशीटर शौकत पहलवान व इजराइल आटा वाला व मोहममद शरीफ को भी नामजद किया गया है। अब पुलिस धारा 14-1 के तहत आरोपितों की संपत्तियों की जब्तीकरण प्रक्रिया शुरू कर रही है। वहीं विधायक और उनके सहयोगियों की अब तक 27 सम्पत्तियां चिन्हित कर ली गयी है, जिनकी कीमत 200 करोड से अधिक आंकी गयी है। सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाई में नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×