घर पर ही मेथी की मदद से बनाएं ये वड़ा

मेथी का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में अच्छा माना जाता है। लेकिन अधिकतर लोग मेथी खाने से बचते हैं। उन्हें इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप मेथी की मदद से अलग-अलग रेसिपी ट्राई करें। ऐसी ही एक रेसिपी है मेथी वड़ा की। मेथी और बेसन की मदद से बनने वाली यह रेसिपी नाश्ते के लिए एकदम सही मानी जाती है। आप इसे अपनी चाय के साथ ले सकते हैं। इसे बनाना भी उतना ही सरल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मेथी वड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

आवश्यक सामग्री-

सूजी- आधा कप

बेसन- आधा कप

मेथी- आधा कप

चीनी- 1 बड़े चम्मच

नमक- आवश्यकतानुसार

हरी मिर्च- आवश्यकता अनुसार

तिल- 1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर- आवश्यकता अनुसार

बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच या आवश्यकतानुसार

पानी- ज़रुरत के अनुसार

तेल आवश्यकता अनुसार

मेथी वड़ा बनाने का तरीका-

– मेथी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, बेसन, चीनी, नमक, हरी मिर्च, तिल और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

– अब इसमें मेथी, 2 बड़े चम्मच गरम तेल और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।

– आप इससे मीडियम कंसिस्टेंसी का बैटर बनाएं।

– एक पैन में तेल गर्म करें। आप इसमें एक चम्मच बैटर डाल दें।

– वड़े को मध्यम से तेज आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

– अब आप इसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त ऑयल निकल जाए।

– आपका मेथी वड़ा बनकर तैयार है। आप इसे हरी चटनी या केचप के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×