धर्मगुरुओं को धीरेंद्र शास्त्री का चैलेंज! कहा- बागेश्वर धाम की ताकत के आगे नहीं टिकेगा कोई

कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नया चैलेंज आजकल खूब ​सुर्खियों में है. धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे धर्म के गुरुओं को चैलेंज दिया है ​कि बागेश्वर धाम की ताकत के सामने कोई टिक नहीं सकता है. बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री आजकल गुजरात के दौरे पर हैं. सोमनाथ महादेव के दर्शन के बाद बाबा ने फिर से हिंदू राष्ट्र का संकल्प दोहराया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया में केवल सनातन धर्मों के संतों को छोड़कर किसी भी मजहब के गुरुओं में ताकत नहीं है कि बागेश्वर धाम की शक्तियों का सामना कर लें.

गुजरात के सोमनाथ पहुंचे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया है. बाबा ने ऐलान किया है कि जब भारत हिंदू राष्ट्र होगा तभी हिंदू धर्म का अपमान खत्म होगा. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है अब यह चढ़ाई, यह पत्थर फेंकना रामचरितमानस को फाड़ना, भगवान राम की यात्रा पर पत्थर फेंकना यह सब बंद तभी होंगे जब भारत हिंदू राष्ट्र होगा.

सोमनाथ दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अहमदाबाद में दरबार लगाया. यहां भी बाबा के दरबार में भारी भीड़ जमा हुई थी. अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर सरकार ने यहां पर दूसरे मजहब के धर्मगुरूओं को बडा चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि हम इतना कह सकते हैं कि भारत के हिंदुओं और सनातनी लोगों को वर्तमान में पूरी दुनिया में केवल सनातन धर्मों के संतों को छोड़कर किसी भी मजहब के गुरुओं में ताकत नहीं है कि बागेश्वर धाम की शक्तियों का सामना कर लें. अब इस दावे के बाद एक बार फिर से कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा हो रही है. धीरेंद्र शास्त्री ने चैलेंज दे दिया है क्या कोई धर्मगुरू इस चैलेंज को कबूल करेगा इस पर भी निगाह बनी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×