नगर निगम द्वारा जारी बांड से होगा शहर का नियोजित विकास


#  सौ करोड का पहला म्युनिसिपल बांड निकालेगी नगर निगम
#  जनता के धन से ही नगर निगम करायेगा शहर में पहले व्यावसायिक कॉपलेक्स का निर्माण

कानपुर नगर, जनता से ही पैसा लेकर जहां शहर का पहला व्यावसायिक कॉपलेक्स बनाया जायेगा तो शहर का नियोजित विकास भी कराया जायेगा और इसके लिए नगर निगम कानपुर द्वारा तेजी के साथ सौ करोड का मयुनिसिपल बांड निकालने की तैयारी की जा रही हैं
सरकार द्वारा जनता के धन के द्वारा विकास की नीति बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत नगर निगमों द्वारा म्युनिसिपल बांड निकालने की तैयारी की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कानपुर नगर निगम भी आगामी जून माह तक बांड जारी कर देगा और इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। इस सम्बन्ध मे नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से सभी नगर निगमों के साथ बांड के सम्बन्ध में जानकारी भी ली जा चुकी है। जो भी जनता का धन बांड के रूप में आयेगा उससे शहर मे पहला व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाने के साथ ही शहर का नियोजित विकास कराया जायेगा। व्यवसायिक कॉम्पलेक्स के लिए शहर के घण्टाघर स्वरूप नगर तथा परेड के बीपी श्रीवास्तव मार्केट में जगह भी चिन्हित कर ली गयी है, जिसमें किसी एक स्थान पर व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×