नोएडा : कफ सिरप कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कंपनी मालिक फरार

उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत के मामले में औषधि विभाग ने नोएडा स्थित कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में फरार कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। मध्य नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित कुमार ने बताया कि कंपनी के निदेशक सचिन जैन और जया जैन भारत में हैं या विदेश में हैं, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

बताया कि उनके दिल्ली स्थित पते पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। मामले की जांच जारी है। जनपद गौतमबुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि कंपनी के मालिकों को विदेश जाने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी से लिए गए नमूनों के फेल होने के बाद केंद्रीय औषधि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश औषधि विभाग ने कंपनी के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×