फिल्मी स्टाइल में 2 बिल्डिंग्स के बीच कार से छलांग लगा रहा था शख्स, फेल हुआ स्टंट, उड़ गए गाड़ी के परखच्चे

हम रोजाना कार हाद्से की खबर सुनते और देखते हैं, जिसके बाद हमारा दिल दहल उठता है, यही वजह कि काफी लोग बेहद संभल कर ड्राइव करते हैं ताकि कोई एक्सिडेंट न हो जाए, लेकिन दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो जानबूझ कर ऐसे हादसों को दावत देते हैं. हम बार कर रहे हैं रूस के स्टंट मैन इवगेनी चेबोत्रेव की जिन्होंने चंद लाइक्स और फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तक कार से छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन वो बुरी तरह फेल हो गए.

कार से खतरनाक स्टंट

इवगेनी चेबोत्रेव अपने ऐसे ही अजीबोगरीब स्टंट के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि दो इमारतें एक दूसरे के बेहद आसपास है. इसमें से एक बिल्डिंग पर कार मौजूद है. ये कार काफी तेजी से एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जंप करने की कोशिश कर रही है. ड्राइवर ने पूरी स्पील में कार चलाई, कार उड़ती हुई सामने वाली बिल्डिंग से टकरा गई और फेल होकर 4 मंजिला इमारत से सीधे जमीन पर गिर गई.

ड्राईवर का क्या हुआ?
इतनी ऊंचाई से गिरकर कार के परखच्चे उड़ गए, खाकर इसका बोटन चूर-चूर हो गया. ये देखकर वहां मौजूद स्टंटमैन के दोस्तों के होश उड़ गए. सभी ये सोच रहे थे कि अगर कार का इतना बुरा हाल हुआ है, तो ड्राइवर इवगेनी चेबोत्रेव जिंदा बच पाए होंगे या नहीं. स्टंट ग्रुप के लोग कार की तरफ तेजी से दौड़े, सभी ने ड्राइवर सही सलामत बाहर निकल आए. तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली.

बता दें कि स्टंटमैन इवगेनी चेबोत्रेव ने इस कार हादसे से जुड़े 2 वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनको खबर लिखे जाने तक एक-एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे है, तो कुछ ने ड्राइवर की जमकर आलोचना की है. वहीं कुछ लोग ये जानकर खुश हैं कि स्टंटमैन इस भयानक एक्सिडेंट के बाद भी जिंदा हैं.

क्यों करते हैं ऐसे हरकत?
आप सोच रहे होंगे कि जब ऐसे काम में इतना ज्यादा खतरा है कि तो लोग जानबूझकर अपनी जान जोखिम में क्यों डाल देतें हैं. दरअसल सोशल मीडिया के दौर में हर किसी को अटेंशन पाने की चाहत होती है. कई लोग तो इसके जरिए अच्छा पैसा कमाते हैं. जितने ज्यादा लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज आएंगे, उतनी ही ज्यादा पॉपुलैरिटी बढ़ेगी. फिर उनके जरिए वो दौलत और शोहरत कमा पाएंगे. इस बार तो स्टंटमैन की जान बच गई, लेकिन भविष्य में ऐसी हरकत जानलेवा भी साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×