बोल दिया है जूंओं ने बालों में हमला, बनाएं एंटी जूं हेयर ऑयल, होगा जूंओं का सफाया

अपने बालों की जब आप अच्छी तरह से देखभाल नहीं करते हैं तो वो गंदगी से भर जाते हैं. इसके कारण बालों में जूं आसानी से पड़ सकते हैं. इसके लिए आपको बालों की देखभाल के लिए समय-समय पर हेयर वॉश करना आवश्यक होता है. ऐसे में अगर आपके सिर में जूं की समस्या हो गई है तो आज हम आपके लिए घर पर एंटी जूं हेयर ऑयल बनाने की विधि लेकर आए हैं. बालों में इस तेल के उपयोग से आप सारी जूंओं को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. इससे बालों की सेहत को सुधारने में मदद मिलेगी, तो चलिए जानते हैं एंटी जूं हेयर ऑयल कैसे बनाएं.

ऑलिव ऑयल 56.7 ग्राम
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 10-15 बूंद
कॉटन बॉल

एंटी जूं हेयर ऑयल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें 2 औंस ऑलिव ऑयल में 10-15 बूंद एसेंशियल ऑयल डालें.
इसके बाद आप इन दोनों तेलों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका सिर से जूं भगाने का एंटी जूं हेयर ऑयल बनकर तैयार हो चुका है.

एंटी जूं हेयर ऑयल को लगाने के लिए आप कॉटन बॉल को तेल में भिगोएं.
फिर आप इससे तेल को अपनी स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें.
ध्यान रहे बालों में तेल अच्छी तरह से लगा हो क्योंकि जूं कहीं भी हो सकती हैं.
इसके बाद आप बालों में कंघी करके जूंओं को बाहर निकाल लें.
फिर आप एक शैंपू की मदद से बालों को धोकर साफ कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'खुद को बचा सकते हो तो बचा लो, मारने का इंतजाम हो चुका है...', बृजभूषण सिंह और उनके बेटे प्रतीक को जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई FIR | दिल्ली-गाजियाबाद में कई जगहों को दहलाने की थी साजिश... पाकिस्तानी ISI आतंकी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement ×