शाहरुख खान की पत्नी गौरी की बढ़ी मुसीबत, लखनऊ के थाने में केस हुआ दर्ज

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं. शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ यूपी (UP) की लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज किया है. गौरी खान के खिलाफ आईपीसी (IPC) की गैर जमानती धारा 409 में FIR दर्ज की गई है. आपको बताते चलें कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी, डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह केस दर्ज किया गया है.

क्या था मामला

तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर थीं गौरी खान

गौरी खान समेत कंपनी के कई लोगों के खिलाफ ये बड़ी कानूनी कार्रवाई मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह की शिकायत पर हुई है. पीड़ित का कहना है कि उनको लगा कि गौरी खान विश्वसनीय चेहरा हैं, ऐसे में उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-1 पॉकेट डी में फ्लैट बुक करवा लिया, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया.

FIR Against SRK WIFE GAURI KHAN
 अक्टूबर 2016 में मिलना था पजेशन

शिकायतकर्ता ने ये भी कहा, ‘फ्लैट बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर फोन किया तब कंपनी के एमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी से बात हुई थी. फिर मैनें करीब 86 लाख का पेमेंट अगस्त 2015 में किया. बुकिंग के समय कहा गया था कि अक्टूबर 2016 तक पजेशन दे दिया जाएगा. तय समय पर कब्जा न मिलने पर बात की तो 6 महीने की और मोहलत मांगी गई लेकिन वो वादा भी पूरा नहीं हुआ.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×