हिंदू छात्राओं को पहनाया था हिजाब, शिवराज सरकार ने लिया ऐसा फैसला; बंद होगा स्कूल?

दमोह के एक निजी स्कूल की हिंदू बच्चियों को ड्रेस कोड के नाम पर हिजाब पहनाने के आरोप में मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है. हिंदू संगठनों की ओर से व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ रहा था जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच का आदेश दिया था. हालांकि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से लगातार ये सफाई दी जा रही थी कि स्कूल ड्रेस में हेडस्कार्फ शामिल है ये हिजाब नही है और इसे किसी भी छात्रा को पहनने के लिए मजबूर नहीं किया गया है.

एमपी की शिवराज सरकार ने इस मामले पर बड़ा एक्शन लेते हुए गंगा जमुना हायर सेकेंड्री स्कूल पर ये कार्रवाई की है. इस स्कूल पर मान्यता नियमों का उल्लंघन करने के बाद ये आदेश जारी किया गया है. इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सहायक संभाग (सागर) ने भी आदेश जारी कर दिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए कलेक्टर को मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद गंगा जमुना स्कूल मैनेजमेंट ने ड्रेस से स्कार्फ, हिजाब का बंधन हटाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही लब पे आती है दुआ जैसे गीत गाए जाने के बजाए स्कूल में सुबह होने वाली प्रात:कालीन प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान का पाठ कराने की बात कही गई थी.

दमोह के इस स्कूल का पोस्टर वायरल हुआ था. जिसमें एमपी बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों के नाम और उनकी तस्वीरें छापी गई थीं. इस पोस्टर में जिन बच्चियों के नाम टॉपर्स के रूप में छापे गए थे उन सभी ने हिजाब पहना था. उस पोस्टर में जिन बच्चियों का नाम लिखा था उनमें ज़्यादातर हिंदू छात्राएं थीं. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×