आधार कार्ड में करवाना है अपडेट, कैसे पता करें घर के पास कौनसाहै आधार केंद्र?

अपने फोन नंबर को अपने आधार कार्ड से लिंक करने से लेकर महत्वपूर्ण बायोमेट्रिक विवरण अपडेट करने तक आपको कई कारणों से आधार केंद्र जाना पड़ सकता है. अगर आप अपना निकटतम आधार केंद्र खोजने का प्रयास कर रहे हैं तो यहां हम आपकी मदद कर सकते हैं. दरअसल, कुछ स्टेप्स को अपनाकर आप ऑनलाइन ही आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं और वहां जाकर जरूरी अपडेट करवा सकते हैं.

आधार कार्ड आज भारत में अहम दस्तावेज के तौर पर देखा जाता है. कई सरकारी और गैर-सरकारी स्कीम के लिए आधार कार्ड की दरकार रहती है. ऐसे में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के पास होना जरूरी है. वहीं कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाने की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में लोग आधार केंद्र में जाकर जरूरी अपडेट करवा सकते हैं.

ऑनलाइन खोज सकते हैं आधार केंद्र

स्टेप 2: आधिकारिक आधार नामांकन और अपडेट केंद्र की खोज करने के तीन तरीके हैं. एक राज्य के जरिए, दूसरा पिन कोड के जरिए और तीसरा सर्च बॉक्स के जरिए, जहां कोई शहर, जिला आदि टाइप कर सकता है. अपनी सुविधानुसार किसी भी तरीके का उपयोग करें.

स्टेप 3: हमने निकटतम आधार अपडेशन केंद्र को खोजने के लिए अगर पिन कोड का इस्तेमाल करें तो उपयुक्त कॉलम में पिन कोड टाइप करें. अगर ‘केवल स्थायी केंद्र दिखाएं’ विकल्प पर क्लिक करते हैं तो यह आपको क्षेत्र में उपलब्ध स्थायी आधार अपडेशन केंद्र की एक लिस्ट दिखाई जाएगी. हालांकि, ध्यान रखें कि UIDAI के अस्थायी केंद्र भी हैं. यदि आप ‘केवल स्थायी केंद्र दिखाएं’ विकल्प पर क्लिक नहीं करते हैं, तो यह एक क्षेत्र में अस्थायी और स्थायी दोनों आधार केंद्र दिखाएगा.

स्टेप 4: कैप्चा भरें और फिर ‘एक केंद्र का पता लगाएं’ बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: एक नया वेबपेज खुलेगा. इस नए वेबपेज में सभी नामांकन केंद्रों की लिस्ट होगी. कोई भी व्यक्ति उक्त नामांकन/अपडेशन केंद्र के पते के ठीक नीचे अपडेट की तारीख भी देख सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×