कर्ज लेकर पत्नी को बनाया नर्स, नौकरी के बाद बोली- बच्चे, प्रॉपर्टी और मुझे भूल जाओ

देश में ज्योति मौर्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि झारखंड से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. साहिब गंज जिले के बोरियो में एक पति अपनी पत्नी की बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है. कभी बिलख-बिलख कर रो रहा है तो कभी आवेदन लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है. वहीं पत्नी का कहना है कि उसके पास बच्चा है तो प्रॉपर्टी भी उसकी हो जाएगी.

पीड़ित पति ने बताया कि उसने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और एएनएम बनाया और अब पत्नी उसके साथ धोखेबाजी कर बेटे सहित लापता हो गई है. गुरुवार को पत्नी की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगाने वह साहिबगंज एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के दफ्तर पहुंचा.

पीड़ित पति कंहाई पंडित ने बताया कि उसने साल 2009 में बोरियो के तेलो बाथन टोला गांव के राजकिशोर पंडित की बेटी कल्पना कुमारी से शादी की थी. उनका 10 साल का बेटा भी है. वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं इसलिए मेहनत मजदूरी करने के साथ-साथ ट्रैक्टर भी चलाते हैं.

कंहाई पंडित ने आगे कहा, उनकी पत्नी कल्पना मैट्रिक तक पढ़ी थी और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसकी पढ़ाई शुरू कराई. उसने पत्नी कल्पना को बोरियो कॉलेज से पहले इंटर की पढ़ाई पूरी करवाई. फिर कर्ज लेकर उसे जमशेदपुर में एएनएम की ट्रेनिंग दिलवाई. इस दौरान उन पर काफी कर्ज हो गया, तब वे अपनी पत्नी के कहने पर ही कमाने के लिए गुजरात चले गए.

वहीं, उनकी पत्नी कल्पना ने साहिबगंज के झूमावती अस्पताल में एएनएम की नौकरी कर ली. गुजरात से ही कमा-कमाकर उन्होंने अपना कर्ज उतारा. लेकिन होली के पहले वे बांझी स्थित अपने घर लौटे तो पत्नी का हाव-भाव बदला-बदला पाया. पूछने पर पत्नी ने कहा कि अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती है. तब मैं पत्नी को लेकर ससुराल गया और सास-ससुर को इसकी जानकारी दी. वहां से समझा-बुझाकर हम वापस आ गए.

उन्होंने आगे कहा, 14 अप्रैल को पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और बेटा समेत लापता हो गई. इस बीच उसने अपनी पत्नी और बच्चे की काफी खोजबीन की. अपने ससुराल जाकर भी पूछताछ की, लेकिन उन लोगों ने कुछ भी नहीं बताया. मुझे पूरा यकीन है कि कल्पना मुझे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ रह रही है. इस मामले को लेकर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया और केस भी दायर किया है.

जब पीड़ित पति ने पत्नी से झगड़ने की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह अब उसके साथ रहना नहीं चाहती. उसने कहा कि जमीन,  बच्चा और मुझे भूल जाओ. कल्पना ने कहा कि उसके बाद बच्चे की ही जमीन होगी, इसलिए बच्चा उसके पास रहेगा. उसने पति से कहा कि वह कोई और ठिकाना तलाश ले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×