कहीं बारिश का शिकार तो नहीं हो जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह? मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तरी भारत में इन दिनों एक और पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से लोगों को गलन वाली ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है. मौसम विभाग कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ऊंचे पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाओं का मैदानी इलाकों की ओर बहना रुक गया है, जिसके चलते इन इलाकों में मौसम का पारा भी थोड़ा ऊपर उठा है. विभाग ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आइए जानते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है.

26 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है. इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं. अनुमानों के मुताबिक बारिश का यह दौर 24 से जनवरी तक चलेगा. दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका मतलब ये है कि इस बार 26 जनवरी पर भी बादलों का साया रह सकता है.

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

बढ़ेगा दिन-रात का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार यानी 21 जनवरी को लोगों को ठंड से राहत रहेगी और मौसम भी साफ मिलेगा. धूप खिली रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम में ठंड का अहसास तो रहेगा लेकिन ठिठुरन नहीं होगी, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×