गुवाहाटी : रेलवे स्टेशन में अब ट्रांसजेंडर बेचेंगे चाय, खुला देश का पहला ट्रांस टी स्टाल

भारतीय रेलवे ने असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर चाय का ऐसा स्टॉल खोला है, जिसका संचालन और प्रबंधन पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य करते हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईएफआर) के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा कि ‘ट्रांस टी स्टॉल’ खोलने का विचार एनईएफआर का है और इस पहल को लागू भी इसी ने किया है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए एनईएफआर ने ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन का सहयोग लिया है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मौजूद ‘ट्रांस टी स्टॉल’ का उद्घाटन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने शुक्रवार को किया। गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश में किसी भी सरकारी संगठन की इस तरह की पहली पहल है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की योजना क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर इस तरह के और चाय के स्टॉल खोलने की है। असम ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की एसोसिएट उपाध्यक्ष स्वाति बिधान बरूआ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत और ट्रांसजेंडर लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×