उत्तर प्रदेश : जमीन से निकला खजाना, खुदाई के लिए लगानी पड़ी पुलिस

जालौन से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तत्वाधान में मकान निर्माण के दौरान भारी मात्रा में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि ये चांदी के सिक्के करीब-करीब 150 साल पुराने हैं. मौके से अबतक 250 चांदी के सिक्के और चांदी के कड़े भी मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस मकान का निर्माण जालौन के व्यासपुरा गांव में चल रहा है. किसान कमलेश कुशवाहा ने बताया कि पीएम आवास योजना की राशि मिलने के बाद वे मकान का निर्माण करा रहे थे. इस बीच 10 मार्च को मकान की बुनियाद की खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के सिक्के मिले.

देखते ही देखते ये खबर आग की तरह फैल गई. जिसके तुरंत बाद प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया. खुदाई का जिम्मा प्रशासन ने अपने हाथ ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चांदी के सिक्के साल 1861 के हैं और इनका इस्तेमाल भी किया जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×