घर पर रामकथा करने आए थे आचार्य धीरेंद्र, चेला यजमान की पत्नी को लेकर भागा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक यजमान को रामकथा करवाना महंगा पड़ गया. कथा करने आए कथावाचक का चेला ही पिछले महीने प्रेमजाल में फंसाकर उसकी पत्नी को लेकर भाग गया. इस कारण महिला का पति और उसका बच्चा दोनों परेशान हैं. पीड़ित पति ने एसपी से गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द घर लाया जाए. पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में कथावाचक के चेले द्वारा उसकी पत्नी को भगा लेने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कराई थी ,जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. लेकिन एक महीने बाद जब शिकायतकर्ता की पत्नी मिल गई तो पुलिस ने उसका बयान लेते हुए शिकायतकर्ता को थाने बुलाया. लेकिन पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए चित्रकूट धाम के धीरेंद्र आचार्य के चेले नरोत्तम दास दुबे के साथ रहने की इच्छा दिखाई.

दरअसल मामला 2021 से शुरू हुआ, जब महिला के पति राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा का आयोजन किया था. इसमें कथावाचक धीरेंद्र आचार्य अपने चेले नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा करने आए थे. पति राहुल का आरोप है कि वहीं से उसकी पत्नी को चेले नरोत्तम ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों बातें करने लगे. पांच अप्रैल को नरोत्तम उसकी पत्नी को घर से ले भागा. वहीं इस मामले पर एसपी ने कहा है कि पत्नी विवाद की वजह से पति के साथ रहना नहीं चाहती. इसलिए कोई केस नहीं बनता फिर भी पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×